भारत

केबिनेट मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, और गृहमंत्री ने किया शोक व्यक्त...

Janta se Rishta
16 Aug 2020 2:21 PM GMT
केबिनेट मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, और गृहमंत्री ने किया शोक व्यक्त...
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री चेतन चौहान की मौत हो गई है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मेदांता हॉस्पिटल में ही इलाज के दौरान किडनी फेल होने के चलते रविवार को उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1294980867543248898

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने यूपी में सार्वजनिक सेवा और भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हैं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ऊं शांति।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1294981674531315719

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर चेतन चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, श्री चेतन चौहान जी के असामयिक निधन का व्यथित कर देने वाला समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम, श्री चौहान जी के परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

https://twitter.com/AmitShah/status/1294986610170195970

गृह मंत्री अमित शाह ने भी चेतन चौहान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनका निधन राजनीति और खेल दोनों के लिए बड़ी छति है। बता दें कि गृह मंत्री भी कोरोना से पीड़ित थे और मेदांताअस्पताल में ही इलाज करवा रहे थे। कुछ दिन पहले ही वह ठीक होकर घर लौटे हैं और अब भी होम आइसोलेशन में हैं।

https://jantaserishta.com/news/cabinet-minister-chetan-chauhan-passed-away/

https://jantaserishta.com/news/corona-to-cabinet-minister-there-were-many-events-involved-on-independence-day-there-was-a-stir-among-top-officials/

Next Story