मनोरंजन

टीवी इंडस्ट्री को एक और झटका...एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का हुआ निधन...इस बीमारी से थी ग्रस्त

Janta se Rishta
26 Aug 2020 9:38 AM GMT
टीवी इंडस्ट्री को एक और झटका...एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का हुआ निधन...इस बीमारी से थी ग्रस्त
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव के फैंस के लिए बुरी खबर है। मंगलवार को संगीता का मुंबई में निधन हो गया। संगीता श्रीवास्तव ने इस 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'थपकी प्यार की' सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। संगीता श्रीवास्तव लंबे समय से वस्क्यूलिटिस नाम की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

संगीता श्रीवास्तव ने टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से लाखों दर्शकों के दिलो को जीता था। यह सीरियल साल 2011 में शुरू हुआ था। बता दें कि साल 2020 भी भारतीय मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा है। बीते कुछ महीनों के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है।

https://jantaserishta.com/news/the-actress-ran-away-from-home-with-her-mother-her-father-was-in-danger-of-life-made-serious-allegations-learn-the-whole-matter/

Next Story