मनोरंजन

फिल्म 'सड़क 2' का नया सांग रिलीज़...दिखा संजय दत्त का पुराना लुक...ट्रेलर को मिले रिकॉर्ड डिस्लाइक्स

Janta se Rishta
24 Aug 2020 1:23 PM GMT
फिल्म सड़क 2 का नया सांग रिलीज़...दिखा संजय दत्त का पुराना लुक...ट्रेलर को मिले रिकॉर्ड डिस्लाइक्स
x

Sadak 2 Song Dil Ki Purani Sadak: संजय दत्त की ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Dil Ki Purani Sadak Song: आलिया भट्ट, आदित्य कपूर और संजय दत्त स्टारर फ़िल्म सड़क 2 इस वक्त चर्चा में है। फ़िल्म के ट्रेलर पर मिल रही ही डिस्लाइक लगातार बहस का विषय बना हुआ है। अब इस फ़िल्म का नया गाना दिल की पुरानी सड़क भी जारी कर दिया गया है। इस गाने में संजय दत्त के फैंस के लिए ख़ास सरप्राइज़ है। दरअसल, इस गाने की शुरुआत में संजय दत्त का पुराना लुक दिख रहा है। वह इसमें संजय अपने बड़े बालों वाले लुक मे दिख रहे हैं।

गाने को भी मिल रहा है डिस्लाइक्स

सड़क 2 के इस गाने को समाधि मुखर्जी और उर्वी ने मिलकर बनाया है। केके एक बार फिर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, 'दिल की पुरानी सड़क' का लिरिक्स विजय विजवत ने लिखा है। गाने को सोनी म्यूज़िक ने अपने लेवले से रिलीज़ किया है। हालांकि, ट्रेलर की तरह गाने को लाइक्स से ज्य़ादा डिस्लाइक्स मिल रहे हैं। 6 हजार लाइक मिले हैं, तो करीब 18 हजार डिस्लाइक्स भी मिले हैं।

https://youtu.be/DmOzyyWv8nU

ट्रेलर को मिले रिकॉर्ड डिस्लाइक्स

सड़क 2 रिलीज़ से पहले लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही है। फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज़ के 24 घंटे में 55 लाख से अधिक डिस्लाइक्स मिले। इसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। धीरे-धीरे यह यूट्यूब का तीसरा सबसे ज्यादा डिस्लाइक्स पाने वाला वीडियो बन गया। अभी ट्रेलर को 67 मिलियन व्यूज़ और 12 मिलियन डिस्लाइक्स मिल चुका है।

28 अगस्त को होगी रिलीज

महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म 28 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म के साथ एक लंबे अंतराल के बाद महेश भट्ट वापसी कर रहे हैं। अब देखना है कि सड़क 2 को रिलीज़ के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। गौरतलब है कि इससे पहले हॉटस्टार पर रिलीज़ लूटकेस और दिल बेचारा को काफी सही रिपॉन्स मिल चुका है।

https://youtu.be/S1VnDZhTemI

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story