जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बहुत से लड़कियों को अनचाहे बालों की समस्याएं होती है। लड़कियां इससे छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग या थ्रेडिंग करवाती हैं। कुछ लड़कियां तो इसके लिए क्रीम्स का सहारा भी लेती हैं, जोकि पूरी तरह गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बालों की ग्रोथ और भी ज्यादा होने लगती है। ऐसे में आप इसकी बजाए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।
सामग्री:
नींबू का रस – 1 चम्मच
चीनी – 1 चम्मच
बेसन – 1 चम्मच

बनाने का तरीका:
सबसे पहले चीनी को अच्छी तरह बारीक पीस लें। अब सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।
इस्तेमाल करने का तरीका
इस मास्क की मोटी लेयर चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब यह सूखने लगे तो रूमाल या किसी कॉटन के कपड़े से रगड़ते हुए मास्क को साफ करें। इससे एक बार में आपके 10-15% बाल साफ हो जाएंगे। अब इसे ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इस मास्क को लगाएं। इससे आपको खुद फर्क नजर आएगा।

रंगत भी होगी साफ
यह मास्क त्वचा की डेड लेयर को निकालने में भी मदद करेगा, जिससे आप डल स्किन भी खिली-खिली नजर आएगी।