अन्य

Mysterious Island: दुनिया का वो रहस्यमय आइलैंड, जहां महिलाओं का जाना है वर्जित और पुरुषों के लिए बनाए गए हैं ये कठोर नियम,

Janta se Rishta
30 Aug 2020 6:13 AM GMT
Mysterious Island: दुनिया का वो रहस्यमय आइलैंड, जहां महिलाओं का जाना है वर्जित और पुरुषों के लिए बनाए गए हैं ये कठोर नियम,
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जो अपने किसी खास वजह से काफी मशहूर हैं। इन जगहों के बारे में सूनने के बाद एक बार घूमने का मन जरूर करता है। जापान का ओकिनोशिमा आइलैंड भी इन जगहों में से एक है। लेकिन इस आइलैंड से जुड़े अजीबोगरीब नियमों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ओकिनोशिमा आइलैंड एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। वहीं पुरुषों के लिए भी इस आइलैंड पर जाने के लिए कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।

ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान

ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 700 वर्ग मीटर में फैले इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था।

ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान

धार्मिक रूप से इस आइलैंड को काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है।

ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान

कहते हैं कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। इस आइलैंड को लेकर नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं। जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में भी किसी से न बताएं। असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते हैं।

ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान

दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी।

https://jantaserishta.com/news/texas-after-completing-80-years-of-marriage-this-couple-made-world-record-married-in-1941-their-love-story-is-very-filmy/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story