मर्डर: रायपुर के खम्हरडीह इलाके में युवक पर प्राणघातक हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में आपसी विवाद में एक युवक पर 5 लोगों ने हमला कर दिया। रविवार की रात युवक को गंभीर हालत में अस्पतला में भर्ती किया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला खम्हरडीह थाना क्षेत्र का है, जहां शक्तिनगर में रविवार की रात को विवाद हुआ था। इस विवाद में मूलचंद बाघ की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मूलचंद पर सुमीत, रवि, शैलो, छोटू और कन्हैया ने प्राणघातक हमला किया था। मूलचंद को घायल अवस्था में इलाज के अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मूलचंद ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने सुमीत, रवि, शैलो और कन्हैया चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पांचवे आरोपी छोटू की भी तलाश जारी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
https://jantaserishta.com/news/commissioners-parents-died-of-corona-sisters-report-also-positive/
https://jantaserishta.com/news/gambling-fund-busted-in-raipur-area-9-gamblers-arrested-with-1-5-lakh-cash/
