COVID-19

कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी की मौत

Janta se Rishta
23 Sep 2020 3:50 PM GMT
कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी की मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।'

कोविड -19 की चपेट में जो केंद्रीय मंत्रियों आए हैं उनमें गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपाद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। वहीं 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं। इसके साथ ही सुरेश अघाड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें।

https://twitter.com/ANI/status/1308796275664408576

https://twitter.com/sksingh_deo/status/1308797021130649600

https://twitter.com/Nitendradd/status/1308797039849824257

https://jantaserishta.com/news/so-far-1980-corona-patients-in-surguja-district-60-new-patients-identified-today/

https://jantaserishta.com/news/24-health-officers-transferred-in-chhattisgarh-state-government-orders-issued-see-list/

Next Story