विज्ञान

1 सितम्बर को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा उल्का पिंड, दुनियाभर के वैज्ञानिकों की निगाहे टिकी

Janta se Rishta
30 Aug 2020 4:44 PM GMT
1 सितम्बर को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा उल्का पिंड, दुनियाभर के वैज्ञानिकों की निगाहे टिकी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वाशिंगटन, पिछले महीने ही एक क्षुद्रग्रह ने पृथ्वी के सबसे पास से गुजरने का रिकॉर्ड भी बनाया था। अब एक बार फिर एक और क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। इस बार यह क्षुद्रग्रह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी से भी कम दूरी से एक सितंबर को गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यह जानकारी दी है। इस क्षुद्रग्रह का नाम 2011 ईएस3 है। कहा जा रहा है कि अगले एक दशक तक पृथ्वी के पास से गुजरने वाले क्षुद्रग्रहों में से यह सबसे पास से गुजरेगा।

नासा के जेट प्रॉपल्शन लैबोरेटरी के मुताबिक, इससे पहले यह क्षुद्रग्रह साल 2011 में 13 मार्च को पृथ्वी के सबसे नजदीक से होकर गुजरा था। उस समय यह पृथ्वी के से 4,268,643 किलोमीटर दूर से गुजरा था। इस बार चिंता इस बात को लेकर है कि यह क्षुद्रग्रह धरती से केवल 29,376 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खगोलीय पिंड का आकार 22 से 49 मीटर के बीच बताया जा रहा है।

https://twitter.com/NASA/status/1269049867114078208?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1269049867114078208|twgr^&ref_url=https://hindi.news18.com/news/world/five-more-space-rocks-headed-towards-earth-highlighting-need-for-planetary-defense-initiatives-dlaf-3146962.html

https://twitter.com/AsteroidWatch/status/1268908251514580993?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1268908251514580993|twgr^&ref_url=https://hindi.news18.com/news/world/five-more-space-rocks-headed-towards-earth-highlighting-need-for-planetary-defense-initiatives-dlaf-3146962.html

नासा ने इस क्षुद्रग्रह का नाम एस्‍टेरॉएड-2001 ईएस4 (Asteroid 2011 ES4) रखा है। दुनियाभर में लोगों की उत्‍सुकता इस सवाल को लेकर है कि क्‍या यह खगोलीय पिंड धरती से टकराएगा। इस पर नासा एस्‍टेरॉएड वॉच (NASA Asteroid Watch) ने ट्वीट कर बताया कि एस्‍टेरॉएड-2001 ईएस4 धरती से नहीं टकराएगा। हां यह बात जरूर है कि यह धरती के बेहद करीब से होकर गुजरेगा। इसके धरती से टकराने का कोई खतरा नहीं है।

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story