मनोरंजन

Malaika Arora Beauty Tips: इस शानदार होममेड फेस मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन और सॉफ्ट, देखे video

Janta se Rishta
18 Aug 2020 2:46 AM GMT
Malaika Arora Beauty Tips: इस शानदार होममेड फेस मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन और सॉफ्ट, देखे video
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वह समय -समय पर अपने फैंस को ग्लोइंग स्किन के साथ फिट रहने के टिप्स देती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी टिप्स शेयर किया, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कौन कहता है कॉफी सेहत के लिए हानिकारक होती है, यहां इस टिप के जरिए अपने विलेन को हीरो में बदलें।"

https://www.instagram.com/tv/CD8DOq3BEhg/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

मलाइका ने इसके उपयोग के बारे में बताते हुए लिखा, "बॉडी स्क्रब: बचे हुए कॉफी ग्राउंड को कुछ ब्राउन शुगर और नारियल तेल के साथ मिलाएं। इसको धीरे धीरे लगाएं, यह तुरंत और सुगंधित घरेलू स्क्रब के रूप में काम करता है। कॉफी में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा भी स्वस्थ रहती है।"

हाल ही में मलाइका ने एलोवेरा के सही उपयोग के बारे में बताया था, उनका कहना है कि वह खुद एलोवेरा इस्तेमाल करती हैं।

https://www.instagram.com/tv/CDYBGHEBsbs/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

https://jantaserishta.com/news/these-5-things-have-more-protein-than-eggs-try-today/

Next Story