विश्व

अमेरिका में लौरा तूफान के खाड़ी तट से टकराने की आंशका...लाखों लोगों ने छोड़ा घर, तेज हवाओं के साथ बाढ़ की चेतावनी

Janta se Rishta
26 Aug 2020 1:55 PM GMT
अमेरिका में लौरा तूफान के खाड़ी तट से टकराने की आंशका...लाखों लोगों ने छोड़ा घर, तेज हवाओं के साथ बाढ़ की चेतावनी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में लौरा तूफान के खाड़ी तट से टकराने की आंशका को देखते हुए पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का आदेश दिया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक जब लौरा तूफान तट से टकराएगा तो टेक्सॉस और लूसियाना में तेज हवाओं के साथ-साथ समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती हैं। भारी बाढ़ की भी चेतावनी दी गई है।

लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया

टेक्सॉस प्रांत के ब्यूमाउंट, गेल्वेस्टोन और पोर्ट आर्थर शहर के 3.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम लूसियाना के निचले क्षेत्र में रहने वाले दो लाख लोगों को भी इसी तरह का आदेश दिया गया है।

24 घंटे में 90 मील से लेकर 120 मील प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं: मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे में तूफान के 30 फीसद और शक्तिशाली होने की संभावना जताई है। इस दौरान 90 मील से लेकर 120 मील प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।

समुद्र में 13 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका

समुद्र में 13 फीट (4 मीटर) ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। नेशनल हरिकेन सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर एड रैपापोर्ट ने कहा कि श्रेणी तीन के हरिकेन के लिए स्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।

https://jantaserishta.com/news/sri-lanka-hambantota-port-deal-with-china-upheld-on-india-first-policy/

Next Story