मनोरंजन

कंगना ने एक बार फिर साधा करण जौहर पर निशना...भारतीय सरकार से की निर्माता का पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की अपील...बोलीं- 'करण ने सुशांत का करियर तबाह...'

Janta se Rishta
18 Aug 2020 3:52 PM GMT
कंगना ने एक बार फिर साधा करण जौहर पर निशना...भारतीय सरकार से की निर्माता का पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने की अपील...बोलीं- करण ने सुशांत का करियर तबाह...
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत काफी लम्बे समय से निर्माता करण जौहर पर निशाना साध रही हैं और यह सिलसिला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना रनौत और करण जौहर की दुश्मनी बॉलीवुड में काफी मशहूर है और सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद तो इसे अलग ही रंग मिल गया है। कंगना रनौत लगातार करण जौहर पर यह आरोप लगा रही हैं कि करण जौहर ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ गैंगबाजी की थी और उनका करियर खराब करने की कोशिश की थी। करण जौहर ने अभी तक कंगना रनौत के आरोपों पर कोई सफाई जारी नहीं की है।

इसके दूसरी तरफ अब कंगना रनौत ने भारतीय सरकार से यह अपील की है कि वो करण जौहर का पद्मश्री पुरस्कार वापस ले क्योंकि उन्होंने कंगना को इंडस्ट्री छोड़कर चले जाने को कहा था और सुशांत सिंह राजपूत का करियर तबाह करने की कोशिश की थी।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं भारतीय सरकार से यह प्रार्थना करती हूं कि वो करण जौहर का पद्मश्री पुरस्कार वापस ले क्योंकि उन्होंने मुझे परेशान किया और एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर मुझसे इंडस्ट्री छोड़कर चले जाने को कहा। इसके साथ-साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का करियर भी तबाह किया। जब भारत ने उरी पर हमला किया तो करण ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया और अब उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ एक फिल्म भी बनाई है'

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1295594254681554945?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1295594254681554945|twgr^&ref_url=https://www.bollywoodlife.com/hi/news-gossip/kangana-ranaut-requested-indian-govt-to-take-back-karan-johars-padma-shree-award-1672758/

आपको बताते चलें कि कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि उनके पास ट्विटर पर बहुत कम समय बचा है क्योंकि उनके विरोधी कभी भी उनका ट्विटर अकाउंट कैंसिल करा सकते हैं। वो अपने बचे हुए वक्त में जितने खुलासे हो सकेंगे, करने की कोशिश करेंगी। यही वजह है कि कंगना रनौत लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर लोगों को चौंका रही हैं।

https://jantaserishta.com/news/amrapali-nirhuas-superhit-couple-created-a-blast-on-youtube-showed-tremendous-romance-on-this-song-watch-video/

https://jantaserishta.com/news/sanjay-dutts-poor-health-chhaya-mayusis-alam-from-sadak-2-to-torbaaz-are-upcoming-films-of-baba-and-their-status/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story