विश्व

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्‍तीफा, इस वजह से छोड़ा पद

Janta se Rishta
28 Aug 2020 8:46 AM GMT
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्‍तीफा, इस वजह से छोड़ा पद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तोक्‍यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। शिंजो आबे पिछले कई दिनों से पेट की बीमारी से परेशान चल रहे हैं और उन्‍हें कई बार हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके इस्‍तीफे की अटकलें काफी दिनों से लग रही थीं। आज शिंजो आबे ने अपने इस्‍तीफ का औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया। शिंजो आबे एक सप्‍ताह के अंदर दो बार हॉस्पिटल जा चुके हैं।

श‍िंजो आबे के इस्‍तीफे के बीच जापान का शेयर बाजार धराशायी हो गया है। यह दूसरी बार है जब स्वास्थ्य कारणों से आबे को अपना पद छोड़ना पड़ा है। इससे पहले उन्होंने 2007 में एक साल तक ऑफिस में रहने के बाद अपना पद छोड़ा था। वह दुबारा 2012 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटे थे। उधर, जापान के सत्‍ताधारी दल ने कहा है कि आबे की तबीयत ठीक है।

अब आबे ने आधिकारिक रूप से अपने पद से इस्‍तीफे का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि पिछली बार जब आबे हॉस्पिटल गए थे तब वह करीब 7 घंटे तक वहां रहे थे। उनका कार्यकाल सितबंर 2021 तक है। गत सोमवार को आबे ने अपने कार्यालय में 8 साल पूरे कर ल‍िए और वह जापान के सबसे ज्‍यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे।

हाल के दिनों में कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। उनकी पार्टी इन दिनों कई घोटालों से जूझ रही है। 65 साल के आबे ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फिर से पटरी पर लाने का वादा किया था। चीन के खतरे को देखते हुए आबे जापानी सेना को भी मजबूत करने में जुटे हुए थे।

https://jantaserishta.com/news/japans-prime-minister-shinzo-abe-will-resign-this-is-the-reason/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story