विश्व

जापान: शिंजो आबे का उत्तराधिकारी योशिहिडे सुगा को नियुक्त किए, जल्द लेंगे पीएम पद की शपथ

Janta se Rishta
14 Sep 2020 9:51 AM GMT
जापान: शिंजो आबे का उत्तराधिकारी योशिहिडे सुगा को नियुक्त किए, जल्द लेंगे पीएम पद की शपथ
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा को नियुक्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। सुगा को जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया है, जो उनके लिए देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त करती है।

सुगा को प्रधानमंत्री शिंजो आबे का उत्तराधिकारी चुना गया है। उन्होंने सोमवार को बेहद ही आसानी से आंतरिक वोट में जीत हासिल। गौरतलब है कि आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पद छोड़ने का एलान किया था। वर्तमान में मुख्य कैबिनेट सचिव सुगा को 534 में 377 वोट हासिल हुए। इस तरह उन्होंने अपने दो प्रतिद्वंदियों पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा के खिलाफ जीत हासिल की।
सदन में एलडीपी के बहुमत को देखते हुए सुगा के बुधवार को संसदीय वोट जीतने और प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद है। एक शक्तिशाली सरकारी सलाहकार और प्रवक्ता 71 वर्षीय सुगा को देश में स्थिरता लाने और आबे की नीतियों को जारी रखने वाले नेता के रूप में देखा जाता है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा है कि उनकी उम्मीदवारी प्रधानमंत्री आबे के कार्यक्रमों को जारी रखने की इच्छा से प्रेरित थी। जापानी लोगों के बीच प्रसिद्ध लेकिन अपनी पार्टी में पकड़कर नहीं रखने वाले इशिबा को केवल 68 वोट हासिल हुए। वहीं, किशिदा को 89 वोट हासिल हुए। एक वक्त तक किशिदा को आबे का उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

https://jantaserishta.com/news/signs-from-foreign-minister-pompeos-tweet-us-ambassador-to-china-can-leave-his-post/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story