खेल

कट हासिल करने से चूक गए भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा

Janta se Rishta
5 Sep 2020 8:35 AM GMT
कट हासिल करने से चूक गए भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है जो यहां रियल क्लब में एन.ए. एंडालूसिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में कट हासिल करने से चूक गए। पहले दौर में 10 अंडर 81 का स्कोर करने वाले इस खिलाड़ी ने दूसरे दौर में पांच ओवर 76 का कार्ड खेला।

कोविड-19 महामारी के कारण बंद रही खेल गतिविधियों के फिर से शुरु होने के बाद छह मुकाबलों में वह पांचवी बार कट हासिल करने से चूके है। उन्होंने दूसरे दौर में तीन बोगी, एक डबल बोगी की। अमेरिका के जॉन कैटलिन दो शॉट की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

https://jantaserishta.com/news/deep-dasgupta-told-that-who-can-replace-harbhajan-in-chennai-team/

Next Story