CG-DPR

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा, जानिए पाने क्षेत्र की स्थिति, देखें VIDEO

Janta se Rishta
9 Sep 2020 9:47 AM GMT
छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा, जानिए पाने क्षेत्र की स्थिति, देखें VIDEO
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छत्तीसगढ़। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संकलित जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक जून से अब तक कुल 1097.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में सर्वाधिक बीजापुर जिले में 2157 मि.मी. और सबसे कम सरगुजा में 756 मि.मी. औसत वर्षा अब तक रिकार्ड की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 1212.9 मि.मी., बलरामपुर में 1009.6 मि.मी., जशपुर में 1163.5 मि.मी., कोरिया में 959.2 मि.मी., रायपुर में 967 मि.मी., बलौदाबाजार में 981.9 मि.मी., गरियाबंद में 1047.5 मि.मी., महासमुन्द में 1176.7 मि.मी., धमतरी में 1004.9 मि.मी., बिलासपुर में 1137.5 मि.मी., मुंगेली में 782.2 मिमी, रायगढ़ में 1102.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1163 मि.मी. तथा कोरबा में 1221 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में 927.9 मि.मी., दुर्ग में 895.9 मि.मी., कबीरधाम में 823.6 मि.मी., राजनांदगांव में 846.3 मि.मी., बालोद में 961.2 मि.मी., बेमेतरा में 968.8 मि.मी., बस्तर में 1206.6 मि.मी., कोण्डागांव में 1340 मि.मी., कांकेर में 919.2 मि.मी., नारायणपुर में 1232.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1442.8 मि.मी. तथा सुकमा में 1312.3 औसत दर्ज की गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1303589919881752576

https://jantaserishta.com/news/rajnandgaon-collector-instructed-to-take-action-on-medical-stores-selling-above-mrp-price/

https://jantaserishta.com/news/dhamtari-average-rainfall-of-the-district-crossed-1000-cm-reservoirs-are-also-volatile/

Next Story