भारत

भारत सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम: इंदौर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर...देखें पूरी लिस्ट

Janta se Rishta
20 Aug 2020 6:22 AM GMT
भारत सरकार ने जारी किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का परिणाम: इंदौर एक बार फिर देश का सबसे स्वच्छ शहर...देखें पूरी लिस्ट
x

100 से ज्यादा शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य छत्तीसगढ़ और 100 से कम शहरों वाले राज्य में सबसे साफ राज्य झारखंड घोषित किया गया.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट को जारी कर दिया है. लगातार चौथे साल इंदौर, देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है. दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर के लोगों का शुक्रिया किया.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इंदौर लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर है. इंदौर और उसके लोगों ने स्वच्छता के प्रति अनुकरणीय समर्पण दिखाया है. इस शानदार प्रदर्शन के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, शहर के लोगों, राजनीतिक नेतृत्व और नगर निगम को बधाई.

वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि गुजरात का औद्योगिक सूरत शहर भारत का दूसरा सबसे साफ शहर है और नवी मुंबई भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर है. हालांकि, हरदीप पुरी ने सूरत के लिए सीएम विजय रुपाणी की तारीफ की, लेकिन नवी मुंबई की कामयाबी पर सीएम उद्धव ठाकरे का जिक्र भी नहीं किया.

शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक, प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने इस उपलब्धि के लिए शहर के लोगों को प्रेरित किया है.

शहरी विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, जालंधर कैंट देश का सबसे स्वच्छ कैंट एरिया है. इसके लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भारतीय सेना को बधाई दी

Image

https://twitter.com/vikasbha/status/1296334762534084609?s=20

https://twitter.com/i/status/1296334904783863809

https://twitter.com/airnewsalerts/status/1296330396804685825?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1296330396804685825|twgr^&ref_url=https://www.amarujala.com/india-news/swachh-survekshan-2020-live-updates-pm-modi-announce-winners-list-indore-mysore-cleanest-cities-of-india

https://twitter.com/ANI/status/1296331408634294272?s=20

https://twitter.com/KailashOnline/status/1296333594390966274?s=20

https://twitter.com/PrakashJavdekar/status/1296333201632186368?s=20

https://twitter.com/HardeepSPuri/status/1296328864084369408?s=20

Next Story