भारत

सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को लिखा पत्र...कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर बदलाव की मांग पर कही ये बड़ी बात

Janta se Rishta
23 Aug 2020 11:34 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को लिखा पत्र...कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर बदलाव की मांग पर कही ये बड़ी बात
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। छत्तीसगढ़/रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है. कहा- गांधी नेहरू परिवार का भारत को गरीब राष्ट्र की श्रेणी से आधुनिक राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गांधी नेहरू परिवार ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, वो अविस्मरणीय हैं। 135 वर्षों पुरानी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में भी अनेक संकटों का सामना किया हैं, किन्तु कांग्रेस के लाखों – करोड़ो कार्यकर्ताओं की गांधी नेहरू परिवार के प्रति आस्था सदैव अडिग रही है। देश की जनता ने लोकतांत्रिक परम्पराओं के अनुरूप ही गांधी नेहरू परिवार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है। वर्तमान में भी पार्टी के अंदर कुछ नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से वैचारिक असहमति की चर्चा आरंभ की गयी है। मेरा सभी पार्टी जनों से अनुरोध हैं कि चुनौती की इस घड़ी में पार्टी में एकजुटता बनाये रखें, कांग्रेस की हमेशा यह परम्परा रही हैं कि पार्टी में विभिन्न स्तरों पर हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कर लोकतांत्रिक पद्धति से ही निर्णय लिये जाते रहे हैं।

हमें यह स्मरण है कि आदणीय राहुल जी के नेतृत्व में ही कांग्रेस द्वारा गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन किया था तथा म.प्र., राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त किया था। देश की वर्तमान संकट की स्थिति से उबारने में आदरणीय सोनिया जी एवं राहुल जी ही एकमात्र आशा की किरण दिखाई देते हैं। देश की सम्पूर्ण जनता विशेषकर गरीब, मजदूर एवं किसान, युवकों की आशायें कांग्रेस पर ही केन्द्रित हैं। हम सब कांग्रेस जन आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि देश के कांग्रेस पार्टी के लाखों-करोड़ो कार्यकर्ताओं की आपके नेतृत्व में पूर्ण आस्था है। आपके मार्गदर्शन में ही छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक अभिनव योजनायें आरंभ की गयी हैं, जिनसे गरीब, किसान, मजदूर, युवकों, व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा मिल रहा हैं। हर चुनौती में हमारे लिए उम्मीद की किरण माननीय सोनिया जी और आदरणीय राहुल जी हैं। हम सभी आपके साथ हैं। छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ों कार्यकर्ता और देशवासी आपके साथ हैं। देश जिस संकटपूर्ण दौर से गुज़र रहा है उससे आपके नेतृत्व में ही छुटकारा मिलेगा।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1297493107076825088

https://jantaserishta.com/news/sonia-gandhi-will-leave-the-post-of-congress-president-this-is-the-reason/

Next Story