CG-DPR

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Janta se Rishta
14 Sep 2020 5:03 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है। हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है।राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है,इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी के ये गुण उसे मात्र एक भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं। हिन्दी भाषा की सहज ग्राह्यता के कारण यह जन-जन की भाषा बनी हुई है।

https://jantaserishta.com/news/chhattisgarh-congress-mla-found-corona-positive-tweet-information-itself/

https://jantaserishta.com/news/2228-new-corona-patients-identified-in-chhattisgarh-today-621-patients-from-raipur-also-included/

Next Story