छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: सांप ने 3 लोगों को डसा...1 की हालात गंभीर...2 की मौत...
Janta se Rishta
31 Aug 2020 3:11 PM GMT
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में सर्प दंश का एक और मामला सामने आया है। बेमेतरा जिला के साजा इलाके में सांप के कांटने से दो लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मामला साजा थाना के बेलगांव की है। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग एक जगह सोए हुए थे। तभी एक के बाद एक तीन लोगों को सांप ने डस लिया। दो लोगों की कुछ देर के बाद मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बना हुआ है। उपचार के लिए रायपुर लाया गया है।
Next Story