छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म...छत पर दिया वारदात को अंजाम...शारीरिक परेशानी होने पर हुआ ये बड़ा खुलासा

Janta se Rishta
18 Aug 2020 1:01 PM GMT
छत्तीसगढ़: मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म...छत पर दिया वारदात को अंजाम...शारीरिक परेशानी होने पर हुआ ये बड़ा खुलासा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजिम। गोबरा नवापारा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल ​13 साल के मामा ने अपनी ही 8 साल की भांजी से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मामा पिछले 8 म​हीने से अपनी भांची से हवस पूरी कर रहा था। मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मामा को धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का ननिहाल गोबरा नवापारा है। जनवरी महीने में पीड़िता अपनी मां के साथ अपने ननिहाल आई थी। यहां एक रोज पीड़िता के 13 वर्षीय आरोपी मामा ने उसे घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को इसकी जानकारी नहीं देने कहा। नादान भांजी भी मामा की बातों में आ गई और उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद आरोपी का हौंसला बढ़ गया और पीड़िता जब-जब ननिहाल आती, आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता।

इसी दौरान 15 दिन पूर्व पीड़िता अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर ननिहाल आई तो भी आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। पिछले दो दिनों से पीड़िता को शारीरिक दिक्कत होने लगी, तो उसकी मां ने आज उससे पूछताछ की। इस पर पीड़िता ने आरोपी मामा की सारी करतूत उसे बयां कर दी। इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की।

https://jantaserishta.com/news/mother-in-law-was-hanged-in-the-murder-case-of-innocent-was-sacrificed-in-superstition/

https://jantaserishta.com/news/ram-van-gaman-tourism-circuit-cm-bhupesh-baghel-flag-off-publicity-chariot/

Next Story