छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: दो गुटों में मारपीट... 4 लोगों की हालत गंभीर... पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज किया...
Janta se Rishta
31 Aug 2020 2:40 PM GMT
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंबिकापुर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में दो गुटों में मामूली विवाद के बाद बलवा हो गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं एक गुट के 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक विवाद का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस कुछ लोगों की पहचान कर उसकी तलाशी भी शुरू कर दी है। वहीं इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती की गई है।
Next Story