COVID-19

छत्तीसगढ़: कलेक्टर ऑफिस में फूटा कोरोना बम...एक ही विभाग के 3 कर्मचारी निकले पॉजिटिव

Janta se Rishta
24 Aug 2020 11:52 AM GMT
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ऑफिस में फूटा कोरोना बम...एक ही विभाग के 3 कर्मचारी निकले पॉजिटिव
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरबा। कोरबा में कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कलेक्टर कार्यालय के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ आज अब तक कुल 6 की लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कलेक्टर कार्यालय तीनो कर्मचारी राजस्व शाखा में कार्यरत हैं।
वहीं जिले में एसईसीएल के मुख्य अस्पताल में भी एक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके आलावा पाली के फ़ॉरेस्ट कालोनी और पौड़ी से एक-एक कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान हुई है। संक्रमितों में एक महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय है। सभी संक्रमितों की सम्पर्क हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

https://jantaserishta.com/news/big-theft-in-raipur-50-lakh-tire-missing-from-warehouse-and-office-owner-complains-in-civil-line-station/

https://jantaserishta.com/news/jashpur-collector-conducted-surprise-inspection-of-district-hospital/

Next Story