CG-DPR

छत्तीसगढ़: एक सप्ताह काम करने के बाद 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी...सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Janta se Rishta
9 Sep 2020 11:11 AM GMT
छत्तीसगढ़: एक सप्ताह काम करने के बाद 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी...सरकार ने लिया बड़ा फैसला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। कोरोना संकट से निपटने के लिए आज मंत्रालय में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि 14 दिन तक होम आइसोलेशन में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। एक सप्ताह काम करने के बाद अधिकारी-कर्मचारी होम आइसोलेशन में रहेंगे।

बता दें कि शासकीय कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण फैलने के कारण अधिकारियों कर्मचारियों ने ऐसा निर्णय लिया है, इसके पहले भी अधिकारी कर्मचारी संघ शासन से मंत्रालय में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया था। कमल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के अपील निर्देश का हम शासन को शासकीय काम में हर संभव मदद कर रहे हैं और आगे भी सहयोग करेंगे और गाईड लाइन के अनुसार जागरूकता अभियान में शासन का पूरा-पूरा सहयोग करेंगे। देवलाल भारती अध्यक्ष के द्वारा कोरोना संकट में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण और जरुरी निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव सहित सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव द्वय को धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। संजय सिंह ने कहा कि समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालय में कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करने बचने के लिए मास्क पहनने एवं पर्याप्त दूरी बनाए रखने जागरूकता अभियान चलाने सभी संघ पदाधिकारियों से अपील की गई है जिस पर मनोहर लोचनम ने कहा कि हम सभी सहयोग करेंगे। बैठक में सर्व श्री कमल वर्मा (संयोजक) प्रदेश अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय संघ, देवलाल भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघलेखक संघ, मंत्रालय कर्मचारी संघ से केपी नेताम, जमील अहमद, कृष्ण लाल कश्यप, बीएन विश्वकर्मा, टी आर रावटे, वन कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर लोचनम, राजेश पिल्ले, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ अध्यक्ष करण सिंह अटरिया, अमोद श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ, भोलाराम कीर महासचिव संयुक्त कर्मचारी संघ आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।

https://jantaserishta.com/news/makahara-gave-us-the-story-of-the-new-life-vishwas-couple-so-far-2100-corona-patients-returned-home-after-getting-healthy/

https://jantaserishta.com/news/checklist-released-by-chhattisgarh-health-department-regarding-home-isolation-these-important-instructions-given-to-all-officers/

Next Story