COVID-19
CG BREAKING: कांग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव...की ये अपील
Janta se Rishta
23 Aug 2020 11:05 AM GMT
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनांदगॉंव। राजनांदगॉंव कांग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, जिसमे रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। उन्होंने आग्रह किया है कि जो उनके संपर्क में रहे हो वे भी सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य रूप से अपना भी कोरोना टेस्ट करवा लें। बता दें प्रदेश में कल 704 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई एवं 372 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 20,078 है तथा एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7,495 है।
Janta se Rishta
Next Story