विश्व

Brazil: पहली महिला मिशेल बोल्सोनारो ने कोरोना से जीता जंग, शुभचिंतकों को कहा- धन्यवाद

Janta se Rishta
17 Aug 2020 8:45 AM GMT
Brazil: पहली महिला मिशेल बोल्सोनारो ने कोरोना से जीता जंग, शुभचिंतकों को कहा- धन्यवाद
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|ब्राजील की पहली महिला(फर्स्ट लेडी) मिशेल बोल्सोनारो(Michelle Bolsonaro) ने करीब दो हफ्ते बाद कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। वह पिछले करीब दो हफ्तों से कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रही थी। उन्हें 30 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्होंने अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 38 वर्षीय मिशेल बोल्सोनारो(Michelle Bolsonaro) के हवाले से बताया कि ब्राजील की प्रथम महिला मिशेल बोल्सोनारो को 30 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव टेस्ट किया गया था, जो कि अब नेगेटिव पाया गया है।रविवार को एक ऑनलाइन पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपकी प्रार्थना और स्नेह के लिए धन्यवाद। ब्राजील की पहली महिला को 30 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वह अपने पति और देश के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो(Jair Bolsonaro) के कारण संक्रमित हुईं, जो 7 जुलाई को कोरोना पॉटिजिव पाए गए थे।

राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने 25 जुलाई को घोषणा की कि वह कोरोना से ठीक हो गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जेयर बोल्सोनारो ने 18 दिनों में चार बार अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह तीन बार टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। ब्राजील के राष्ट्रपति और प्रथम महिला के अलावा देश के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री मार्कोस पोंस, नागरिकता मंत्री गोमेद लोरेंजोनी और शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो को भी जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। दो अन्य मंत्री, बेंटो अल्बुकर्क, जो खानों और ऊर्जा के प्रभारी हैं और अगस्तो हेलेनो, जो संस्थागत सुरक्षा कैबिनेट के प्रमुख हैं, उन्हें भी मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

वर्तमान में ब्राजील, अमेरिका के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों और मौतों की संख्या में दूसरे नंबर पर है। सोमवार तक ब्राजील में कुल मामलों की संख्या 3,340,197 थी जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 107,852 हो गई है।

https://jantaserishta.com/news/careful-now-the-new-type-of-corona-virus-found-in-this-place-is-10-times-more-powerful-know-what-the-who-said/

Next Story