खेल

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमला...कपिल शर्मा ने की ये मांग...जानें पूरा मामला

Janta se Rishta
2 Sep 2020 3:58 AM GMT
क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों पर हमला...कपिल शर्मा ने की ये मांग...जानें पूरा मामला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना आईपीएल 2020 छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके बाद पता चला कि पंजाब में उनके रिश्तेदारों पर हमला हुआ है, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई है। सुरेश रैना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रैना के ट्वीट के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और इस मामले में पंजाब पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

दरसअल, पहले खबरें भी आईं और सुरेश रैना ने ट्विटर के जरिए परिवार के साथ हुए हादसे के बारे बताया, 'जो भी मेरे परिवार के साथ पंजाब में हुआ वो बेहद ही भयानक है, मेरे अंकल की हत्या कर दी गई, मेरे बुआ और मेरी कजिन को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्भाग्य से जिंदगी से लंबे संघर्ष के बाद कल रात मेरे कजिन की मौत हो गई। मेरी बुआ की हालत अभी भी बहुत गंभीर है और वो लाइफ सपोर्ट पर है।'

https://twitter.com/ImRaina/status/1300680050677817344?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1300680050677817344|twgr^&ref_url=https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-kapil-sharma-demanded-action-be-taken-against-attackers-who-have-killed-suresh-raina-family-members-20698534.html

इसके साथ ही क्रिकेटर ने एक और ट्वीट किया और पंजाब पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'अबतक हमें नहीं पता कि आखिर उस रात क्या हुआ और यह किसने किया। मैं पंजाब पुलिस से अनुरोध करुंगा कि इस मामले में संज्ञान लें। हम कम से कम यह जानने का हक तो है कि हमारे परिवार के साथ ऐसा जघन्य कृत्य किसने किया। उन अपराधियों को आगे अपराध करने के लिए बख्शा नहीं जाना चाहिए।'

https://twitter.com/ImRaina/status/1300680056608612353?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1300680056608612353|twgr^&ref_url=https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-kapil-sharma-demanded-action-be-taken-against-attackers-who-have-killed-suresh-raina-family-members-20698534.html

इसके बाद कपिल शर्मा ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। कपिल शर्मा ने लिखा- 'इस हादसे के बारे में जानकार काफी दुख हुआ। मेरे के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। पंजाब पुलिस डीजीपी इस मामले को गंभीरता से लें औ अपराधियों को सजा दें।'

https://twitter.com/KapilSharmaK9/status/1300683180370919425?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1300683180370919425|twgr^&ref_url=https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-kapil-sharma-demanded-action-be-taken-against-attackers-who-have-killed-suresh-raina-family-members-20698534.html

बता दें कि रैना आईपीएल के लिए भारत से बाहर गए हुए थे और वो भारत लौट गए हैं। वहीं, 29 अगस्त को चेन्नई सुपर किंग्स की ओ से ट्वीट किया गया कि रैना निजी कारणों की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन रैना के ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि इस हादसे की वजह से रैना ने आईपीएल से किनारा कर लिया।

Next Story