मनोरंजन

अंगद बेदी ने बेटी मेहर के भविष्य को लेकर किया खुलासा, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल और दीपिका पादुकोण की तरह बनाना चाहते हैं एक्टर

Janta se Rishta
21 Aug 2020 3:28 AM GMT
अंगद बेदी ने बेटी मेहर के भविष्य को लेकर किया खुलासा, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल और दीपिका पादुकोण की तरह बनाना चाहते हैं एक्टर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर काफी बहस चल रही है। इस बीच अंगद बेदी ने अपनी बेटी मेहर को लेकर ख्वाहिश व्यक्त की है। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी वास्तविक जीवन के हीरोज, जैसे- गुंजन सक्सेना, दुती चंद, सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा ले।

अंगद कहते हैं कि ये वे लोग हैं, जिन्होंने उनके जीवन को प्रेरित किया है। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी इनसे प्रेरित हो। सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, दुती चंद इन सब महिलाओं ने खेल में हासिल की गई अपनी उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित किया है। अंगद का मानना है कि ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने हमें दुनिया के नक्शे पर खड़ा किया है। मेहर अभी सिर्फ डेढ़ साल की हैं, लेकिन एक पिता होने के नाते अंगद अभी से बेटी को एक बेहतर इंसान बनाने की ओर अग्रसर हैं। वह अपनी पसंद बेटी पर डालने की बजाय चाहते हैं कि आगे चलकर उनकी बेटी अपनी पसंद का क्षेत्र चुने और उसमें अच्छा परफॉर्म करे।

https://www.instagram.com/p/CCxPjqwBZ1p/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने बड़े ही गुपचुप तरह से शादी की थी। 18 मई 2018 को दोनों ने एक गुरुद्वारे में शादी की थी। नेहा और अंगद की शादी के बारे में सिर्फ उनके परिवार और ख़ास दोस्तों को ही जानकारी दी। इसलिए जब एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर आईं तो सब हैरान रह गए। शादी के करीब 6 महीने बाद 18 नंवबर को एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम है मेहर। मेहर अंगद और नेहा की इकलौती बेटी हैं। वो अभी डेढ़ साल की हैं। अंगद और नेहा अक्सर मेहर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं पर अभी तक उन्होंने लोगों को उसका चेहरा नहीं दिखाया है।

https://www.instagram.com/p/CBkXXoLhONR/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Next Story