मनोरंजन

अली फ़ज़ल की 'मिर्ज़ापुर 2' का फैन को इंतज़ार...फ़िल्म डेथ ऑन द नील का ट्रेलर रिलीज़...हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के बीच दिखेगा एक्टर के अदाकारी का हुनर

Janta se Rishta
20 Aug 2020 1:03 PM GMT
अली फ़ज़ल की मिर्ज़ापुर 2 का फैन को इंतज़ार...फ़िल्म डेथ ऑन द नील का ट्रेलर रिलीज़...हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के बीच दिखेगा एक्टर के अदाकारी का हुनर
x

Death On The Nile Trailer Out Before Mirzapur 2 Ali Fazal To Be ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अली फ़ज़ल की वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। मगर, उससे पहले अली की हॉलीवुड फ़िल्म डेथ ऑन द नील का ट्रेलर आ गया है। अक्टूबर में रिलीज़ हो रही फ़िल्म में अली हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के बीच अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते नज़र आएंगे।

ट्रेलर शेयर करते हुए अली ने लिखा- क़त्ल तो शुरुआत थी। इन मज़ेदार लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मज़ा आया। डेथ ऑन द नील एक यात्रा रही। फ़िल्म के पहले ट्रेलर की झलक। 23 अक्टूबर को फ़िल्म रिलीज़ होगी। फ़िल्म में वंडर वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गैडट, नेटफ्लिक्स की सीरीज़ Sex Education से मशहूर हुईं एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकार फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

https://twitter.com/alifazal9/status/1296074739761524737?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1296074739761524737|twgr^&ref_url=https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-death-on-the-nile-trailer-out-before-mirzapur-2-ali-fazal-to-be-seen-in-hollywood-film-staring-gal-gadot-rich-chaddha-comments-20644979.html

डेथ ऑन द नील, विश्व विख्यात उपन्यास लेखक आगस्था क्रिस्टी की किताब पर आधारित है। इसकी कहानी नील नदी में एक जहाज़ पर क़त्ल पर आधारित है। माइकल ग्रीन ने इसका स्क्रीनप्ले लिखा है। केनेथ ब्रेनघ ने निर्देशित किया है। उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभायी है।

अली आख़िरी बार नेटफ्लिक्स की हाउस अरेस्ट में नज़र आये थे, जो 2019 में आयी थी। इसके अलावा प्रस्थानम और मिलन टॉकीज में भी अली ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। डेथ ऑन द नील के लिए अली को सोशल मीडिया में ख़ूब बधाइयां मिल रही हैं। रिचा चड्ढा ने ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए अली को लिखा- जियो मेरी जान।

https://twitter.com/RichaChadha/status/1296072661219475459?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1296072661219475459|twgr^&ref_url=https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-death-on-the-nile-trailer-out-before-mirzapur-2-ali-fazal-to-be-seen-in-hollywood-film-staring-gal-gadot-rich-chaddha-comments-20644979.html

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story