मनोरंजन

एक्टर धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने किया सोहल श्रंगार...शेयर की तस्वीर...इस खास अंदाज को बहुत पसंद कर रहे फैंस

Janta se Rishta
27 Aug 2020 12:03 PM GMT
एक्टर धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने किया सोहल श्रंगार...शेयर की तस्वीर...इस खास अंदाज को बहुत पसंद कर रहे फैंस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। टीवी स्टार धीरज धूपर का 'नागिन 5' का सफर अब खत्म हो चुका है। 'नागिन 5' को अलविदा कहने के बाद भी धीरज धूपर लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। फैंस धीरज धूपर के नागिन लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है जो इतना समय बीत जाने के बाद भी धीरज धूपर का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस अब भी धीरज धूपर की तस्वीरों से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। इसी बीच 'नागिन 5' स्टार की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने अपनी नई तस्वीरें शेयर करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

विन्नी अरोड़ा ने कुछ देर पहले ही अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा की है जिसमें लह व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ विन्नी अरोड़ा ने अपनी मांग में एक संस्कारी बहू की तरह सिंदूर भी लगाया हुआ है। वहीं अपने लुक को निखारने के लिए विन्नी ने व्हाइट साड़ी पर सिल्वर एथेनिक ज्वैलरी कैरी की है। इतना ही नहीं तस्वीर में तो विन्नी अरोड़ा बालों में सफेद गजरा भी लगाए दिख रही हैं।

वहीं अपनी वीडियो में विन्नी अरोड़ा जरा जरा... गाने की धुनकर पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में कभी तो विन्नी कैमरे के सामने शरमा रही हैं तो कभी मुस्कुरा रही हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए विन्नी ने लिखा कि, 'मैं कसम खा कर कह सकती हूं कि ये तस्वीरें भी मेरे लुक को ठीक से नहीं दिखा पा रही हैं।' इसका मतलब साफ है कि विन्नी को इस बात का अंदाजा है कि वह आज कितनी खूबसूरत लग रही हैं। तभी तो इन तस्वीरों को देखकर धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या भी कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।

https://www.instagram.com/p/CEYaLxUAXCW/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/reel/CEYpDp3ADGu/?utm_source=ig_embed

विन्नी अरोड़ा का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं गाने के बोल सुनकर फैंस विन्नी से सवाल कर रहे हैं कि क्या धीरज धूपर उनसे नाराज है। फैंस पूछ रहे हैं क्या धीरज धूपर को मनाने के लिए विन्नी अरोड़ा ने ये कातिलाना लुक अपनाया है। ये विन्नी अरोड़ा का शानदार अंदाज ही है जिसके दमपर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।'

https://jantaserishta.com/news/tv-actress-rubina-dilayik-was-seen-partying-with-her-husband-in-natures-lap-on-her-birthday-share-photo-fans-liked-2/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story