मनोरंजन

विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स... एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Janta se Rishta
18 Aug 2020 9:42 AM GMT
विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स... एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्मों की गिनती के साथ-साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। विक्की कौशल ने प्रशंसकों के साथ सितार पर राग यमन का अभ्यास करते वीडियो शेयर किया है। विक्की कौशल सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के लिए जाने जाते हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 9 मिलियन हो गई है। इसकी जानकारी विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर सितार बजाते हुए एक वीडियो शेयर कर लिखा-'बहुत से एक और ...राग यमन का प्रयास। मिस दिज सेशन्स।' साथ ही उन्होंने हैशटैग सरस्वतीवीणा और 9एम लगाया।

विक्की कौशल के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विक्की कौशल के पोस्ट पर अभिनेता कुणाल खेमू ने लिखा-'वाह उस्ताद वाह।' लॉकडाउन के बीच विक्की सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं। विक्की 'मसान','राजी','लस्ट स्टोरीज','संजू', 'मनमर्जियां' जैसी अपनी क्लासिक फिल्मों के लिए प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। फिल्म 'उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' की कामयाबी ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक की असली घटना पर आधारित थी।

साल 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' हिट होने के बाद अब उनकी गिनती बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में की जाने लगी है। उसके बाद वह हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन-द हॉन्टेड शिप' में नजर आए थे। विक्की जल्द शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 1971 भारत-पाक युद्ध के हीरो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। साल 2012 में विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद विक्की को उसी साल समीर शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में छोटी सी भूमिका में अभिनय करने का मौका मिला। साल 2015 में बतौर मुख्य अभिनेता पहली फिल्म 'मसान' मिली। नीरज घायवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की के अभिनय को काफी सराहा गया।

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story