छत्तीसगढ़

मॉस्क और शारीरिक दूरी का नियम तोडऩे वाले 724 लोगों पर जुर्माना

Janta se Rishta
26 Aug 2020 6:20 AM GMT
मॉस्क और शारीरिक दूरी का नियम तोडऩे वाले 724 लोगों पर जुर्माना
x


रायपुर (जसेरि)। मॉस्क नहीं लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों को तोडऩे वाले 724 लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इनसे करीब 44 हजार 760 र्स्पये बतौर जुर्माने के रूप में वसूला गया। मंगलवार को जोन एक की टीम ने 423 लोगों पर 23660 र्स्पये नियम तोडऩे पर जुर्माना वसूला।
इसमें सामाजिक दूरी नियम तोडऩे वाले 360 लोगों से पुलिस की टीम के साथ जोन एक ने 17980 र्स्पये जुर्माना वसूला। जोन 2 की टीम ने 43 लोगों पर मॉस्क नहीं लगाने पर 3790 जुर्माना ठोका। जोन पांच की टीम ने 127 लोगों पर 6140 नियम तोडऩे पर जुर्माना वसूला। सभी संबंधित 127 लोगों पर जुर्माना मॉस्क नहीं पहनकर सार्वजनिक स्थान पर घूमने के कारण लगाया गया। जोन सात की टीम ने 64 लोगों पर 5650 र्स्पये नियम तोडऩे पर जुर्माना वसूला। संबंधित 64 लोगों पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना किया गया। जोन 8 की टीम ने 22 लोगों पर 1300 र्स्पये जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर वसूला। वहीं जोन 9 की टीम ने 45 लोगों से 2200 र्स्पये जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर लिया गया। इस तरह कुल 724 लोगों पर नियमों को तोडऩे कुल 44760 जुर्माना वसूला।

Next Story