छत्तीसगढ़

चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 बड़े अफसरों का तबादला...छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

Janta se Rishta
24 Sep 2020 10:43 AM GMT
चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 बड़े अफसरों का तबादला...छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ में अधिकारियों की प्रशासनिक सर्जरी का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग तबादले किए हैं। जारी सूची में बड़े लेवल के अधिकारियों का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के चिकित्सा शिक्षा विभाग से जारी किया गया है। जारी सूची के अनुसार डॉ पीके पात्रा की मेडिकल कॉलेज में वापसी हुई है। जबकि डॉ तृप्ति नगरिया को सिम्स का प्रभारी डीन बनाया गया है। वहीं, डॉ रमनेश मूर्ति को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन का प्रभार दिया गया है और डॉ पीके निगम के स्थानांतरण का आदेश निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि 15 दिन पहले डॉ निगम को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज डीन का प्रभार दिया गया था।

https://jantaserishta.com/news/bemetra-rate-of-antigen-rapid-test-for-corona-test-rs-900-rt-pcr-rate-also-determined/

https://jantaserishta.com/news/gariaband-heard-of-lanes-started-to-appear-on-the-first-day-of-lockdown-roads-deserted/

Next Story