जनता से रिश्ता वेबडेस्क:- सुंदर और झील सी गहरी आंखें हर किसी का सपना होती हैं। इन आंखों में काली, घनी और लंबी आई लैशेज चार चांद लगा देती हैं। मगर यह सुंदरता किसी लड़की को ज्यादा सूट करेगी। अब अगर हम आपको बताएं कि रूस में एक 11 साल का लड़का है, जिसकी आई लैशेज तकरीबन 2 इंच लंबी हैं तो शायद आपको मेरी बात पर यकीन न हो।
स्थानीय खबरों के मुताबिक इस बच्चे का नाम म्यूइन बेकोनेव है और जब इसका जन्म हुआ था, तब इसकी आई लैशेज दो इंच तक लंबी थीं। यह उसकी होठों तक पहुंचती थी। अब उसकी उम्र 11 साल की है और उसकी बरौनियां 1.7 इंच तक लंबी हैं। म्यूइन के 45 साल के पिता जैदुलो बेकोनेव का कहना है कि रास्ते में चलते हुए लोग उनके बेटे को देखते हैं। हमने उसे कई डॉक्टरों को दिखाया, सभी ने बताया कि वह स्वस्थ है और उसे कोई समस्या नहीं है।
डॉक्टरों का कहना है कि आंखों की बरौनियों के लिए जिम्मेदार जीन्स ने उनके बेटे में अलग तरह से काम किया, जिसकी वजह से उसकी लैशेज ऐसी हैं।
खुद म्यूइन का कहना है कि किसी भी साधारण बच्चे की तरह ही रहता है। उसे अपने बरौनियों की खास देखभाल म्यूइन भविष्य में फुटबॉल प्लेयर बनना चाहता है।