भारत

युवक की किडनैपिंग के बाद कर दी हत्या, 4 किडनैपर गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 Jun 2023 6:12 PM GMT
युवक की किडनैपिंग के बाद कर दी हत्या, 4 किडनैपर गिरफ्तार
x
जानिए क्या है वारदात की वजह
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र से कार सवार बदमाशों ने दो भाईयों का अपहरण कर लिया। उनमें से एक आरोपितों के चंगुल से बचकर भागने में कामयाब रहा। दूसरे की बदमाशों ने हत्या कर दी। यूपी बुलंदशहर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 पूछताछ के लिए फरीदाबाद ले आई है। आरोपितों में यूपी बुलंदशहर के गांव गंगागढ़ का कालू, समीम, अमित और धर्मपाल है। गुड्डू, नरेश और आसीन नाम के तीन आरोपित फरार हैं। पुलिस के अनुसार सारन के रहने वाले योगेश और रिंकू सगे भाई हैं और घरों में टाइल पत्थर लगाने का काम करते हैं। तीन जून को आरोपितों ने योगेश को टाइल लगाने का काम देने के बहाने बुलाया था। रिंकू भी उसके साथ था। आरोपितों ने दोनों भाईयों का कार में अपहरण कर लिया। उन्हें कार में डालकर बुलंदशहर की तरफ ले गए। बुलंदशहर खुर्जा के पास रिंकू लघुशंका का बहाना बनाकर भागने में कामयाब रहा। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्र कर लिया।
ग्रामीणों ने राजू और समीम को दबोच लिया। बाकी आरोपित योगेश को लेकर भाग गए। पकड़े गए आरोपितों को ग्रामीणों ने खुर्जा पुलिस को सौंप दिया। खुर्जा पुलिस ने कालू और धर्मपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि योगेश की गला दबाकर हत्या कर दी है। खुर्जा पुलिस ने इस बारे में फरीदाबाद पुलिस को सूचित किया। फरीदाबाद पुलिस सभी आरोपितों को ले आई है। उन्हें अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपितों की निशानदेही पर योगेश का शव बरामद किया जाएगा। पूछताछ में सामने आया है कि यह सारी साजिश गुड्डू ने रची थी। दो साल पहले गुड्डू के भाई अर्जुन का विवाह योगेश ने तय कराया था। करीब एक साल पहले योगेश और अर्जुन एक साथ कहीं गए थे। रास्ते में सड़क हादसे में अर्जुन की मौत हो गई थी। गुड्डू को शक था कि योगेश ने अर्जुन की हत्या की है। उसका बदला लेने के लिए उसने योगेश की। पुलिस का कहना है कि गुड्डू व उसके दो साथी अभी फरार हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story