भारत

देश में कोरोना के साथ अब इस बिमारी के फैलने की आशंका, लोगों में दहशत

Admin4
3 Oct 2020 11:42 AM GMT
देश में कोरोना के साथ अब इस बिमारी के फैलने की आशंका, लोगों में दहशत
x

देश में कोरोना के साथ अब इस बिमारी के फैलने की आशंका, लोगों में दहशत

देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच गुजरात के कुछ इलाकों में जानवरों में कांगो बुखार फैलने की खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच गुजरात के कुछ इलाकों में जानवरों में कांगो बुखार फैलने की खबर सामने आई है। जिससे लोगों के दिल में दहशत पैदा कर दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र में भी पालघर इलाके में अलर्ट जारी की है। कांगो बुखार का पूरा नाम राइनियन कांगो हेमोरेजिक फीवर है, जो इंसानों के लिए बेहद घातक है, यह इन जानवरों से इंसानों में फैलता है।




कांगो बुखार को लेकर जारी अलर्ट के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी मीट विक्रेताओं को जानवरों में कांगो बुखार को लेकर सावधान होने की नसीहत दे दी है, साथ ही पालघर के कलेक्टर डॉक्टर मानेक गुरसाले ने गुजरात सीमा से महाराष्ट्र में आने वाले पशुओं पर रोक लगा दी है।

साथ ही सभी मीट विक्रेताओं को हाइजीन और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है और मीट बिक्री के समय हाथ में ग्लब्स और मास्क पहनने की सलाह दी है और कहा है कि अनिवार्य रूप से ग्लब्स और मास्क का इस्तेमाल करें गुजरात से महाराष्ट्र है जानवरों की भी जांच करने का आदेश जारी किया गया है।




कांगो बुखार को बेहद खतरनाक माना जा रहा है और डॉक्टर और हसबेंडरी विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ पीडी कांबले ने इसे लेकर कहा है कि अगर समय रहते इसका पता नहीं लगा और इलाज की व्यवस्था नहीं हुई तो करीब एक तिहाई रोगियों की मौत इससे हो सकती है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस बीमारी में मृत्यु दर 10 से 40 फीसदी तक होती है और अब तक इसकी कोई वैक्सीन भी मौजूद नहीं है।

Next Story