भारत

देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nilmani Pal
7 Oct 2022 8:30 AM GMT
देखें 2 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कार्यालय पहुॅचते ही कलेक्टोरेट बालोद के विभिन्न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति के अलावा विभागीय एवं कार्यालयीन कार्याें के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में उपस्थित होकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को संयुक्त जिला कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 09.58 बजे राज्यगान के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को समझाईश देते हुए कहा कि हमारे अधिकारी, कर्मचारी शासन-प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग एवं हाथ-पांव हैं। इसके साथ ही शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सभी अधिकारी, कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान एडीएम श्री योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर श्री अमित श्रीवास्तव एवं श्री सुरेश साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय के खनिज विभाग, श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय, निर्वाचन शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग, जिला कोषालय, जिला योजना एवं सांख्यिकी, खाद्य विभाग, भू-अभिलेख शाखा आदि विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री शर्मा ने श्रम विभाग का निरीक्षण कर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन कर सभी जरूरतमंद लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के सूचना पटल पर विभाग से संबंधित योजनाओं तथा योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए। इसी तरह खाद्य विभाग का निरीक्षण कर खाद्य अधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले के कोई भी पात्र व्यक्ति राशन प्राप्त करने से वंचित न रहे।

Next Story