
x
Una. ऊना। महिला पुलिस थाना ऊना राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित हुआ है। महिला पुलिस थाना ऊना को संवेदनशील हैंडलिंग, शिकायत निवारण व सामुदायिक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के चलते मिला उक्त सम्मान से नवाजा गया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना की टीम ने विभिन्न केसिज के निपटारे व महिलाओं की अच्छे तरीके से काऊंसलिंग कर आपसी समझौते करवाने में अहम भूमिका अदा की है। किलाड़ (पांगी) में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने महिला थाना प्रभारी को सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित होने पर विशेष रुप से सम्मानित किया है। जिला ऊना में वर्ष 2018 में महिला पुलिस थाना खोला गया था। इसका उददेश्य महिला अपराधों और उनसे संबंधित मुददों को हल करना है। इस पर अभी तक महिला पुलिस थाना खरा भी उतरा है।
महिला पुलिस थाना में महिलाओं को महिला पुलिस के साथ बात करने और अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय वातावरण मिलता है। ऐसे में महिलाएं बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों के पास रख पाती है। महिला थानों में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों का निपटारा किया जाता है। इसके अलावा महिलाओं की काऊंसिलंग भी की जाती है। वहीं महिलाओं को कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी योगदान दिया जाता है। महिला पुलिस थाना ऊना में मौजूदा समय में करीब 22 पुलिस जवान सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें 10 महिला पुलिस जवान व 12 पुरुष पुलिस जवान तैनात हैं। महिला पुलिस थाना पिछले सात वर्षो से बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। थाना में सैकड़ों केसिज को सुलझाया गया हैं। वहीं महिलाओं व पुरुषों की काऊंसलिंग कर दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना में महिला डेस्क भी बनाया गया है। जिसमें महिलाएं खुलकर महिला पुलिस जवानों के सामने अपनी बात रख रही है। वहीं पुलिस महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भी त्वरित कार्रवाई करती है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News

Shantanu Roy
Next Story