
x
Hamirpur. हमीरपुर। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों भाजपा मंडलों की ओर से सोमवार को भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ग्राम पंचायत अणु में एक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर श्रीपाल शर्मा ने की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शहरी श्रीपाल शर्मा ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में उपस्थित जनसमूह को बताया। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा के भारत के संविधान निर्माता भीम थे, दुनिया को जगाने वाले भीम थे।
मुख्य वक्ता डाक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि भीमराव अंबेडकर देश के सबसे अधिक पढ़े-लिखे व्यक्ति रहे हैं। उनके पास 32 डिग्रियां थी और वह पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली थी। उनकी मेहनत की बदौलत ही देश को संविधान मिला, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि 60 साल तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डाक्टर भीमराव अंबेडकर का तिरस्कार किया। डाक्टर अंबेडकर की सोच को अगर किसी ने तरजीह दी है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने दी है। इस मौके पर कार्यक्रम मंडल प्रभारी शहरी सुरेश सोनी, ग्रामीण ऊषा बिरला, महामंत्री तेन सिंह, राजेश ठाकुर प्रमोद पटियाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय रिंटू, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, पूर्व एपीएस के चेयरमैन अजय शर्मा, कमलेश, प्रधान बंदना, बीडीसी सदस्य कांता, तीनों बूथ अध्यक्ष ओंकार चौहान आदि मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News

Shantanu Roy
Next Story