भारत

प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना बेहाल, चार शहरों का तापमान 40 डिग्री पार

Shantanu Roy
10 Jun 2025 12:16 PM GMT
प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों का जीना बेहाल, चार शहरों का तापमान 40 डिग्री पार
x
Himachal Pradesh. हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के चार शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। ऊना का सर्वाधिक तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री के उछाल के साथ 42.4 डिग्री पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी नॉर्मल से 1.7 डिग्री ज्यादा के साथ 40.4 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 2.3 डिग्री के उछाल के बाद 40.1 डिग्री और हमीरपुर के नेरी का तापमान
2.3 डिग्री के साथ 42.6 डिग्री हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। शहरों के तापमान में सामान्य की तुलना में पांच से डिग्री का उछाल आया है। मंडी का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.6 डिग्री ज्यादा के साथ 39.4 डिग्री, कल्पा का तापमान 27.9 डिग्री पहुंच गया है।
प्रदेश में अगले तीन दिन भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में दो से चार डिग्री का उछाल आएगा। 12 जून तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 13 जून को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इस दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले तीन दिन तक रहेगा और पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।
Next Story