
x
Market. मंडी। बीडीसी सदस्य से रिश्वत लेने के आरोप में पंचायत तकनीकी सहायक को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी आरोपी कर्मचारी इसी बीडीसी सदस्य से 500 रुपए डकार चुका है। मंडी में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक तकनीकी सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी एक पंचायत में तैनात है और उसी पंचायत के बीडीसी सदस्य से पंचायत अनुदान से संबंधित अनुमान तैयार करने के बदले 1000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो की मंडी इकाई ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। सत्यापन के दौरान पुष्टि हुई कि आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी।
इसके बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया गया। आरोपी को ठीक 1000 रुपए की रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि भी बरामद कर जब्त कर ली गई है। शिकायतकर्ता नारायण सिंह ने खुलासा किया कि चार दिन पहले भी आरोपी ने उनसे 500 रुपए रिश्वत के रूप में लिए थे। यह मामला पंचायती राज व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की गंभीरता को उजागर करता है। पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, मंडी में एफआईआर नंबर 05/2025 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत दर्ज की गई है। रिश्वतखोरी के इस मामले की जांच विजिलेंस के इंस्पेक्टर रूप सिंह को सौंपी गई है। विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण ने कहा कि यह कर्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है। जांच आगे बढ़ रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





