भारत

Sukhu Government ने एक लाख रुपए बढ़ा दी कामगार बोर्ड के चेयरमैन की सैलरी

Shantanu Roy
31 Aug 2024 9:42 AM GMT
Sukhu Government ने एक लाख रुपए बढ़ा दी कामगार बोर्ड के चेयरमैन की सैलरी
x
शिमला। प्रदेश सरकार आर्थिक संकट के बीच बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन की एक लाख रुपए सैलरी बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन की सैलरी तीस हजार से बढ़ाकर एक लाख तीस हजार कर दी है। हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन को अब तीस हजार के बजाय एक लाख तीस हजार रुपए, भत्ते और अन्य सुविधाएं अलग से मिलेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। श्रम एवं रोजगार विभाग की प्रधान सचिव प्रियंका वासु ने इस बारे में
आदेश जारी किए हैं।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी साल बीते मार्च माह में अपने करीबी एवं कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता नरदेव कंवर को हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। इसके बाद उन्हें तीस हजार रुपए वेतन मिल रहा था। लेकिन आर्थिक संकट के बीच हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन की सैलरी करीब चार गुना से ज्यादा हो गई है। हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन की सैलरी बढ़ाने को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश सरकार के इस फैसले से कर्मचारी, पेंशनर, विपक्षी दल सभी भड़क उठे हैं।
Next Story