भारत

नवंबर 2026 तक पूरी हो शौंगटौंग परियोजना

Shantanu Roy
10 Jun 2025 12:21 PM GMT
नवंबर 2026 तक पूरी हो शौंगटौंग परियोजना
x
Rikangpio. रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की शौंगटौंग परियोजना नवंबर2026 में पूरी करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि परियोजना में अब किसी भी तरह से देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से हिमाचल प्रदेश को बड़ा फायदा होने वाला है और यह प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर हिमाचल को बनाने में मददगार साबित होगा। सीएम ने सोमवार को शौंगटौंग के परियोजना स्थल का दौरा करने के दौरान अधिकारियों को काम में ढिलाई नहीं बरतने को कहा है। उन्होंने निर्माणकर्ता एजेंसी के अधिकारियों को भी तेजी से प्रोजेक्ट पूरा करने को
कहा।
मुख्यमंत्री ने 450 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के पावर हाउस का दौरा किया और वहां चल रही व्यवस्थाओं को जाना । इसके बाद मुख्यमंत्री ने बैराज साइट का दौरा कर वहां अधिकारियों से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शौंगटौंग पहले ही लगभग 20 साल की देरी से बन रही परियोजना है। अगले साल परियोजना का निर्माण पूरा किया जाएगा। इसके कार्य में कई तरह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और अब सरकार चाहती है कि कोई परेशानी पेश न आए और यह परियोजना जल्द पूरी हो जाए।
Next Story