भारत

Newgal River में फंसे लोग रेस्क्यू

Shantanu Roy
15 Jun 2024 12:19 PM GMT
Newgal River में फंसे लोग रेस्क्यू
x
Palampur. पालमपुर। न्यूगल नदी में बाढ़ आने के कारण फिर से सौरभ वन विहार को खतरा पैदा हो गया है। पालमपुर की न्यूगल नदी में बाढ़ आने के कारण राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गए हैं। बाढ़ के कारण नदी में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है। राहत व बचाव कार्यों में फायर ब्रिगेड व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने अपना-अपना योगदान दिया। घायलों को मेडिकल सुविधा भी मौके पर पहुंचाई गई। जी हां। यह हकीकत नहीं बल्कि एक मॉकड्रिल का हिस्सा है जो आने वाली बरसात के दिनों अगर कोई भी आपदा आती है, तो उसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। शुक्रवार के दिन सौरभ वन विहार के निकट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत में बचाव कार्यों की बाकायदा रिहर्सल की गई। इस रिहर्सल में संबंधित विभाग के दर्जनों कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
Next Story