भारत

हाथरस पहुंचकर राहुल गांधी बंद कमरे में पीड़िता के परिजन से कर रहे बातचीत

Kunti Dhruw
3 Oct 2020 2:33 PM GMT
हाथरस पहुंचकर राहुल गांधी बंद कमरे में पीड़िता के परिजन से कर रहे बातचीत
x
हाथरस कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंच गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हाथरस कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के हाथरस पहुंच गए हैं। पीड़िता के परिवार के घर पर राहुल और प्रियंका परिजन से मिलने के लिए पहुंचे हैं। मौके पर मीडिया और सुरक्षाकर्मियों के अलावा स्थानीय लोगों की काफी भीड़ है। भीड़ की वजह से राहुल और प्रियंका बंद कमरे में पीड़िता के परिजन से बातचीत कर रहे हैं।

बाहर लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हैं। उन्होंने एक चेन बनाकर रास्ता तैयार किया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों के पहरे में राहुल वापस जाएंगे। एक छोटे से कमरे में पीड़िता के परिजन और राहुल, प्रियंका और अधीर रंजन चौधरी के साथ मौजूद हैं। 10 मिनट से बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि कमरे के भीतर 10-15 लोग मौजूद हैं।




Next Story