भारत

पुलिस की जांच में खुलासा, सर्वजीत और अमन कौर कभी आए ही नहीं मंडी

Shantanu Roy
10 Jun 2025 12:13 PM GMT
पुलिस की जांच में खुलासा, सर्वजीत और अमन कौर कभी आए ही नहीं मंडी
x
Market. मंडी। बल्ह में दर्ज हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला ने प्लानिंग के साथ दुष्कर्म की पूरी कहानी रची है। महिला ने जिन व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, वह दरअसल कभी मंडी आए ही नहीं हैं। न ही उन्हें दर्ज हुई एफआईआर के बारे में कोई जानकारी थी। दुष्कर्म के बाद कुछ अज्ञात व्यक्ति आरोपितों को अपना रिश्तेदार बताते हुए सुंदरनगर के एडवोकेट गोपाल के पास बेल लगाने के लिए पहुंचे और आरोपित चंडीगढ़ के रहने वाले सर्वजीत और अमन कौर की बेल लगाने के लिए कागजात दिए। बेल रिजेक्ट हुई तो मंडी पुलिस को इन दोनों के बारे में पता चला। पुलिस की टीम चंडीगढ़ पंहुची। जब घर पर रेड हुई तो आरोपियों को इस बारे में
पता चला।
पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो सीडीआर और सीसीटीवी के माध्यम से पिछले कई दिनों की उनकी लोकेशन चंडीगढ़ में ही थी। यह कहानी महिला द्वारा रची गई है। पुलिस द्वारा जब वकीलों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्ति उनके पास आए थे और रिश्तेदार कह कर बेल के लिए अर्जी लगाने को कहा। उन्होंने सारे कागजात भी जमा करवाए थे, जिसमें आधार भी शामिल था। एडवोकेट गोपाल और सत्या से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने इनसे बेल लगवाने वाले व्यक्तियों के नंबर और डिटेल भी ले ली है। बता दें कि पंजाब की रहने वाली युवती ने 30 मई को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बल्ह थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसके साथ 27 मई को सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले में युवती ने पजांब के सर्वजीत, उसकी पत्नि अमनकौर और एक युवक पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले में जांच जारी है।
Next Story