भारत
उद्योग मंत्री बोले, भाजपा सरकार ने बिगाड़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था
Shantanu Roy
10 Jun 2025 12:12 PM GMT

x
शिमला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा है कि वर्तमान सरकार ने पहले 2023 में प्राकृतिक आपदा को झेला और उसके बाद सरकार गिराने की कोशिश वाली राजनीतिक आपदा को। इसके बावजूद सरकार मजबूत है और कोशिश कर रही है कि विकास की गति न रुके। हर्षवर्धन सिंह चौहान सचिवालय में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता हैं। वह सरकार की तारीफ नहीं करेंगे, बल्कि सरकार की कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना उनका काम है। वर्तमान सरकार ने आर्थिक संकट के बावजूद विकास पर असर नहीं पडऩे दिया है। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा के बाद पोस्ट डिजास्टर नीड असेस्मेंट का पैसा नहीं दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से मिले।
राजस्व घाटा अनुदान इस साल सबसे कम है। यह 2021 में 10500 करोड़ था, जबकि 2025 में 3200 करोड़ रह गया है। इन चुनौतियों के बावजूद सरकार मजबूती से काम कर रही है। पूर्व जयराम सरकार ने यदि बस किराए में छूट न दी होती, तो एचआरटीसी इस तरह नहीं डूबती। अस्पतालों में 10 रुपए की पर्ची लगाने के मामले में उद्योग मंत्री ने कहा कि यह पैसा रोगी कल्याण समितियों को जाएगा। पहले भी इसी तरह की व्यवस्था थी और यह पैसा मरीजों पर ही खर्च होता है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News

Shantanu Roy
Next Story