भारत

Himachal News: 60 घंटे बाद निगुलसरी एनएच बहाल

Shantanu Roy
31 Aug 2024 10:16 AM GMT
Himachal News: 60 घंटे बाद निगुलसरी एनएच बहाल
x
Bhavanagar. भावानगर। आखिरकार 60 घंटे के बाद निगुलसरी के समीप बंद एनएच-05 खुल गया है। सडक़ बहाल होने से सभी ने राहत की सांस ली है। हालांकि मार्ग खुलने बाद दोनों ओर ट्रैफिक जाम हो गया है। इससे पहले मार्ग न खुलने पर वहां फंसे लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष भी प्रकट किया। मार्ग खुलने से बागबानों, स्थानीय लोगों सहित किन्नौर से वापस जा रहे पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली है। मार्ग बहाल होने के बाद रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की आमद भी
सुचारू होने की उम्मीद है।
बताते चलें कि पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 निगुलसरी के समीप पूरी तरह से बंद हो गया था जिसे बहाल करना विभाग एवं प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ था। करीब साठ घंटे बाद कड़ी मशक्कत करके उक्त मार्ग को बहाल किया गया। निगुलसरी ब्लॉक प्वांइट में अभी भी खतरा बना हुआ है। लगातार पत्थर गिरने के कारण गुजरने वाले वाहनों के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है। कनिष्ठ अभियंता एनएच सतीश जोशी ने बताया कि बंद एनएच को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, सभी लोग सावधानी बरतते हुए ब्लॉक पार करें व अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
Next Story