भारत

हरिमन शर्मा पद्मश्री से सुशोभित, दिल्ली में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला सम्मान

Shantanu Roy
30 April 2025 10:51 AM GMT
हरिमन शर्मा पद्मश्री से सुशोभित, दिल्ली में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला सम्मान
x
Bilaspur. बिलासपुर। गर्म इलाके के सेब तैयार करने वाले हिमाचल के प्रगतिशील बागबान हरिमन शर्मा पद्मश्री अवार्ड से सुशोभित हुए हैं। सोमवार को यह सम्मान राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। खास बात यह है कि समारोह में मौजूद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हरिमन शर्मा की मुलाकात हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हरिमन शर्मा के
बागीचे
में तैयार सेब की फसल की जानकारी ली। साथ ही कहा कि सेब कब खिलाओगे। इस पर हरिमन शर्मा ने वादा किया कि वह जून महीने में प्रधानमंत्री कार्यालय में सेब के फल लेकर आएंगे। सोमवार को आयोजित समारोह में देशभर से 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। शेष हस्तियों को अगले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। हरिमन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्हें राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करवाने के साथ ही प्रधानमंत्री संग्रहालय भी घुमाया जाएगा। हरिमन शर्मा को आने-जाने सहित ठहरने की व्यवस्था भी गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई गई है।
Next Story