भारत

कांगड़ा में शतरंज के खिलाडिय़ों को सम्मान

Shantanu Roy
10 Jun 2025 4:48 PM GMT
कांगड़ा में शतरंज के खिलाडिय़ों को सम्मान
x
Kangra. कांगड़ा। कांगड़ा शतरंज क्लब द्वारा रैपिड शतरंज चैंपियनशिप करवाई गई, जिसमें हिमाचल पंजाब के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 125 खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आए। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में करवाई गई। प्रतियोगिता में अंडर-15 लड़कियां में हमीरपुर से अर्निका ठाकुर प्रथम, कांगड़ा से अग्रणी शर्मा द्वितीय और कांगड़ा से अर्शिया चौधरी तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं अंडर-15 लडक़े मे चंबा से सक्षम सहगल प्रथम, सुंदरनगर आरुष ठाकुर से द्वितीया और ज्वालाजी से शौर्य बेहाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में धर्मशाला से विवेक शर्मा प्रथम, नादौन से विपन द्वितीय और चंबा से शिवम ठाकुर
तृतीय रहे।


महिला वर्ग में हमीरपुर से पलक ठाकुर प्रथम, नादौन से श्रेया गुलेरिया द्वितीय और जयसिंहपुर से हर्षिता ठाकुर तृतीय रहीं। विशेष पुरस्कार में अंडर-सात में यशमित चौहान प्रथम, रुद्र द्वितीय और शिवेन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-सात लड़कियां में काव्या प्रथम, सिरीशा द्वितीया अंडर-11 में सर्वेश राणा प्रथम, प्रणव कपूर द्वितीय और कियान जैन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 लड़कियां में समायरा कपूर प्रथम, आकृति द्वितीय और मुस्कान कपूर तीसरे स्थान पर रही। सबसे छोटी लडक़ी अनायरा चौधरी और सर्वश्रेष्ठ अनुभवी डा. जतिंद्र कटोच। प्रतियोगिता के समापन पर आगम शर्मा एमडी डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थिति की और खिलाडिय़ों का हौसला बधाई और साथ खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस मौके पर कांगड़ा शतरंज क्लब के प्रधान संजय शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रवीण शास्त्री, सचिव दीपक चुघ, विपन मेहरा, अजय जम्वाल, आर्बिटर अनिल शर्मा, आयुष शर्मा व आस्था वर्मा मौजूद रहे।
Next Story