भारत

BREAKING: घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या

Shantanu Roy
16 April 2025 6:42 PM GMT
BREAKING: घर में घुसकर मां-बेटी की गोली मारकर हत्या
x
बड़ी खबर
Nalanda. नालंदा। नालंदा में बुधवार शाम प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना के PMCH रेफर कर दिया है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी की है। गोली मारने वाले युवक की पहचान चंडी मऊ निवासी मनीष कुमार (25) के रूप में
हुई है।


वहीं, प्रेमिका की पहचान पूनम कुमारी (22) और उसकी मां पुट्टूस देवी (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष और पूनम के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था। 28 अप्रैल को पूनम की शादी थी, जिसको लेकर मनीष नाराज था। घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

नालंदा SP भारत सोनी ने कहा-
साढे 7 बजे सूचना मिली कि सिलाव थाना क्षेत्र में मनीष कुमार ने घर में घुसकर पूनम कुमारी और उसकी मां पुट्टूस देवी को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मनीष ने अपने सिर में गोली मार ली। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 28 अप्रैल को पूनम की शादी थी।
Next Story